वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के शानदार नेतृत्व में प्रदेश बहुमुखी विकास कर रहा है। बीते छह वर्षों में प्रदेश ने विकास के सभी प्रतिमानों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मैं उनके लंबे व स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
इसी तरह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई और आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई।
Wishing @myogiadityanath ji a very happy birthday
वहीं, मायावती ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं तथा उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें तथा उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। प्रदेश के 35 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने एक कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया है।
कानून-व्यवस्था को लेकर उनके मॉडल की देश भर में चर्चा होती है।